Published on: 22 Jun 2026
*आईजीयू में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तक बढ़ाई गई।*
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर-रेवाड़ी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में संचालित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों एल.एल.बी., एल.एल.एम, एमकॉम, एमए (हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत, इतिहास, योगा, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एमएससी (गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जैव एवं प्रौद्योगिकी विज्ञान, भूगोल, पर्यावरण विज्ञान, साइकोलॉजी), एम.फार्मा (फार्माकोग्नोसी), मास्टर ऑफ सोशल वर्क, एमसीए, मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के कोर्सों में 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर सुनील कुमार ने बताया कि उपरोक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी तथा प्रवेश एकेडमिक मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।
सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिशन पोर्टल पर अपने 5वें अथवा सातवें सेमेस्टर (जहां लागू हो) तक के समेकित अंक (Aggregate Marks) भरना सुनिश्चित करें क्योंकि इसी आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एम.बी.ए. कार्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा सूचना पुस्तिका 2026-27 में निर्धारित कार्यक्रमानुसार 3 जुलाई को ही आयोजित की जाएगी।
विभिन्न विषयों में उपलब्ध सीटों के विवरण, पात्रता, शुल्क संरचना एवं दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.igu.ac.in पर उपलब्ध है।